Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

महानगर में सुबह के समय स्मॉग हुआ शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पिछले दो दिन से एक्यूआई स्तर में गिरावट आने से हवा की सेहत में सुधार होने लगा है। हालांकि सुबह के समय में स्मॉग की चादर अब भी दिखाई दे रही है। मंगलवार को भी स्मॉग् की चादर से शहर लिपटा दिखाई दिया। पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी होने से शहर की आबोहवा में जहर घुलने लगा था।

लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। वहीं, सुबह व शाम में स्मॉग दिखाई देने लगा था। वायु प्रदूषण के बढ़ने से प्रदूषण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी प्रदूषण पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी दे दी गई। पराली व कूड़ा जलाने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, ताकि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर लगाम लगाई जा सके। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर घटकर 257 दर्ज किया गया। जयभीमनगर का एक्यूआई 291, पल्लवपुरम का 272 व गंगानगर का 209 दर्ज किया गया।

रात का तापमान पहुंचा 21 डिग्री

मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिला। जहां दिन के तापमान में लगातार 35 डिग्री का तापमान देखने को मिल रहा था। वहीं यह तापमान अब 33.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि अब भी दिन में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिसके चलते रात में गर्मी का एहसास देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी का एहसास शुरू हो जाएगा।

हालांकि महानगर में बढ़ता प्रदूषण भी मौसम में तब्दीली ला रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। अगर देखा जाए तो महानगर की आबोहवा लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे-धीरे जहरीली होती जा रही है। जिसके चलते लोगों में परेशानी देखने को मिल रही है। हालांकि वायरल और नजला, जुकाम का प्रकोप लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के सामने परेशानी खड़ी होना लाजिमी है।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के महीने में सर्दी का एहसास बढ़ने के कारण इन बीमारियों पर रोकथाम लगेगी। राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को 33.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. शमीम अहमद के अनुसार मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। सर्दी का एहसास अब धीरे-धीरे बढ़ेगा। फॉगिंग भी सुबह के समय दिखाई देगा। बढ़ता प्रदूषण भी मौसम में परेशानी का सबब बना हुआ है। जिसके चलते लोगों को धीरे-धीरे परेशानी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img