नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रयागराज शूटआउट की, जहां सरेआम एक अधिवक्ता यानि उमेश पाल मर्डर मिस्ट्री की। प्रयागराज पुलिस वैसे तो दावे बहुत कर रही है। तो आइए जानते हैं कि कहां तक पहुंची पुलिस….
माफिया अतीक अहमद और उसका कुनबा अपराध की दुनिया में मोस्ट वांटेड है। पुलिस का दावा है कि करीब-करीब पूरे कुनबे पर प्रयागराज के उमेश पाल की हत्या करने, साजिश की रचने, पनाह देने का ना केवल आरोप है बल्कि आरोपों के सुबूत भी मिले हैं।
बता दें कि यूपी के प्रयागराज जिले की पुलिस माफिया अतीक की बहन आयशा, उसकी दो बेटियों पर इनाम भी घोषित करने की तैयारी में बताई जा रही है। तीनों पर उमेश पाल मर्डर केस की साजिश रचने और शूटरों की मदद करने का आरोप है।
मेरठ में शूटर को मिली थी पनाह





