Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सोशल मीडिया हम एक्टर्स का प्रोफाइल हैं: आमना शरीफ

CineVadi 2


छोटे पर्दे पर ‘कहीं तो होगा’ (2003-2007) जैसे शो में शोहरत बटोरने वाली आमना शरीफ ने ‘कुमकुम एक प्यारा सा बंधन’ (2004) ‘काव्यांजलि’ (2005) और ‘करम अपना अपना’ (2006) जैसी कई धारावाहिकों में काम किया। ‘होंगे जुदा न हम’ (2012-2013) आमना ने राकेश वशिष्ठ के अपोजिट मुस्कान मिश्रा का किरदार निभाया। उसके बाद वह काफी अरसे तक अभिनय से विलुप्त हो गईं। लगभग छह साल बाद 2019 में ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के साथ एक बार फिर आमना ने टीवी पर वापसी की। इसमें उन्होंने हिना खान की जगह कोमोलिका बसु का किरदार निभाया। आमना शरीफ ने अपनी शुरुआती पढाई सेंट एनी हाईस्कूल बांद्रा में की। जब वह कॉलेज के सैकंड ईयर में थीं, उन्होंने शौकिया तौर पर मॉडलिंग शुरू कर दी। 2001 में महज 18 साल की उम्र में आमना शरीफ ने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत ‘दिल का आलम…..’ म्यूजिक वीडियो से की। उसके बाद वह अब तक आधा दर्जन से भी अधिक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। प्रस्तुत हैं आमना शरीफ के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

शादी के बाद जब लोगों ने आपके बारे में कहना शुरू किया कि शादी कर आपने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी है और आपको अब फिल्मों में काम नहीं मिलेगा, उस वक्त लोगों की बातें सुनकर आपको कैसा महसूस होता था?
-लोगों की इस तरह की नेगेटिव बातें सुनने के बाद निश्चित ही मेरा कॉन्फिडेंस भी कमजोर पड़ने लगा था। शादी के बाद और खासकर मां बनने के बाद तो मैंने भी मान लिया था कि मेरे कैरियर में अब कुछ होने वाला नहीं लेकिन फिर लगा कि मुझे इस तरह हार नहीं माननी चाहिए। मैंने एक बार फिर खुद को साबित करने का मन बना लिया।

औरत और मर्द को लेकर हमारी सोसायटी में जो डबल स्टैंडर्ड है, उसके बारे में क्या कहना चाहेंगी?
-जब औरतों को लेकर कहा जाता है कि वह यह नहीं कर सकती, वह वो नहीं कर सकती, तब काफी दुख होता है और हम औरतों के बारे में इस तरह की बातें हमेशा मर्द ही करते हैं। हम औरतों का दर्जा भी अब धीरे-धीरे उनके बराबरी का हो चला है, यह बात उन्हें हजम नहीं हो रही है।

आप एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कैरियर के रूप में अपनाना तो आपके लिए और भी मुश्किल भरा रहा होगा?
-निश्चित ही मेरे लिए एक्टिंग में आना काफी कठिन था लेकिन मेरी मॉम ने मुझे पूरा सपोर्ट किया। मेरे कैरियर की खातिर वह काफी सारे लोगों से लड़ी थीं। सच कहूं तो मेरे लिए अभिनय का सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा।

जब पलटकर अपने अतीत पर निगाह डालती हैं तो क्या अपने कैरियर में लिए गए किसी फैसले पर अफसोस होता है?
-वे सारे फैसले, उस वक्त के हालात में मेरे द्वारा ही तो लिए गए थे, इसलिए भला अफसोस क्यों होगा? सच कहूं तो मैं अपने अतीत में किसी तरह का कोई बदलाव भी नहीं चाहती, क्योंकि वो मेरा अपना सफर है। अब आगे क्या, मेरी नजर इस पर बनी रहती है।

शादी के बाद आप अपने काम में कम और अपने सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नजर आती हैं?
-मुझे लगता है कि सोशल मीडिया आज बहुत अहम माध्यम बन चुका है। कलाकारों के लिए तो वह एक तरह का प्रोफाइल है। आज लोग आपको काम देने के पहले आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर आपका अकाउंट चैक करते हैं। मैं अपने सोशल मीडिया को एक हद तक ही महत्व देती हूं। मैं सिर्फ इंस्टाग्राम पर हूं।

क्या शादी के बाद इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने पर आपके पति को कोई दिक्कत महसूस नहीं होती?
-अमित कपूर मेरे शौहर कम और दोस्त ज्यादा हैं। मुझे लगता है कि शादी में दोस्ती, समझ और इज्जत बहुत जरूरी है और वो हमारे बीच काफी गहरी है। कौन क्या कर रहा है इस पर नुक्ताचीनी शादी को कमजोर बनाती हैं। और यह चीज हम दोनों के बीच बिलकुल भी नहीं है।

काम के साथ साथ अपने पति और बेटे पर कितना ध्यान दे पाती हैं?
मैं अपने बेटे अरायन पर उतना ही ध्यान देती हूं जितना एक मां को अपने बेटे पर देना चाहिए। इसमें मैं किसी तरह की कंजूसी नहीं करती। काम की व्यस्तता के बाद भी आपे अपने परिवार के लिए समय तो निकाल ही सकते हैं।


janwani address 6

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img