Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सफाई कर्मी के साथ सिपाही ने की अभद्रता, धरने पर बैठे सफाई कर्मी

  • तीन घंटे रेलवे रोड चौराहे पर सफाई कर्मियों ने काटा हंगामा खूब की नारेबाजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सफाई कर्मचारी के साथ पुलिस कर्मी ने अभद्र व्यवहार करने पर रविवार को बवाल मच गया। तमाम सफाई कर्मचारी रेलवे रोड चौराहे पर सुबह एकत्र हुए तथा चौराहे पर धरना देकर बैठ गए।

सफाई कर्मियों का तीन घंटे तक बवाल चला। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मी धरने पर नगर निगम के अधिकारियों को बुला रहे थे, मगर कोई निगम अधिकारी धरने पर नहीं पहुंचे। इसके बाद तो आक्रोशित सफाई कर्मियों ने निगम अफसरों व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

हुआ यूं कि सुबह रेलवे रोड पर सफाई कराई जा रही थी। इसी बीच सफाई कर्मी राजू सलेकचंद के घर से फोन आया कि परिवार में कोई बीमार हो गया है। इसके बाद राजू सलेक चंद अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच रेलवे रोड चौराहे पर एक सिपाही ने सफाई कर्मी को रोक लिया।

राजू सलेकचंद ने सिपाही को बताया कि वह सफाई कर्मी है। घर पर कोई समस्या आ गई हैं। वहां जा रहा हूं। इसी बीच सिपाही ने सफाई कर्मी को गाली-गलौज कर दी।

अभद्र व्यवहार की घटना से क्षुब्ध राजू सलेक चंद ने फोन कर सफाई कर्मचारी नेताओं को बुला लिया तथा तमाम सफाई कर्मचारी रेलवे रोड चौराहे पर एकत्र हो गए तथा यहां सड़क पर धरना देकर बैठ गए। सफाई कर्मियों में आक्रोश आला निगम अफसरों के खिलाफ भी देखने को लिमा। क्योंकि उनके खिलाफ भी सफाई कर्मी नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी व हंगामा करीब तीन घंटे तक चलता रहा।

जब घंटों तक इसमें कोई समाधान नहीं निकला तो सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे तथा आंदोलित सफाई कर्मियों से वार्ता की तथा हंगामे की वजह जानी।

सीओ ने स्वीकारा कि उनकी प्रारंभिक जांच पड़ताल में सिपाही की गलती है। सफाई कर्मी के साथ सिपाही का व्यवहार गलत था। सिपाही आंदोलित सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर माफी मांगेगा।

इसके बाद ही सिपाही धरनारत सफाई कर्मियों के बीच पहुंचा तथा किये गये व्यवहार पर माफी मांगी। इसके बाद ही सिपाही के माफी मांगने के बाद सफाई कर्मचारी नेताओं ने चौराहे पर चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान किया।

प्रदर्शन करने वालों में अशोक चंदोला, प्रमोद चौधरी, टीसी मनोठिया, राजू धवन, विनेश विद्यार्थी, दीपक, विनोद चंदोला, सतीश जछलाना,कपिल भरोंडा, नितिन महरौल, सतीश, राजकुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img