Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में 50 हजार का ईनाम गिरफ्तार, सिपाही घायल

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: चर्चित और सनसनीखेज अनुज हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को को सफलता मिली है। मुजफ्फरनगर पुलिस टीम लगातार मुख्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी, जिसके चलते मंगलवार देर रात भोपा पुलिस की अनुज के एक हत्यारोपी इनामी बदमाश कपिल के साथ मुठभेड़ हो गई।

दवा व्यापारी अनुज की हत्या के 18 दिन बाद पुलिस के हाथ तीन मुख्य अभियुक्तों में से पहला आरोपी चढ़ा है। इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश कपिल पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। अभी उसके साथी अजीत एक अन्य बदमाश इस हत्याकांड में फरार बताए गए हैं।

भोपा थाना क्षेत्र के ककराला रजवाहा पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कपिल पुत्र पवन निवासी मोरना गोली लगने से घायल हो गया।

74 2
बदमाश की घेराबंदी करती पुलिस टीम।

शातिर बदमाश कपिल मोरना के चर्चित अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मुख्यभियुक्त है। मुठभेड़ के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा सोमेंदर नेगी व भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव के साथ भारी पुलिसफोर्स मौजूद रहा। अभी अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मुख्यभियुक्त अजीत सहित दो हत्यारोपी फरार हैं।

मंगलवार देर रात भोपा पुलिस की अनुज हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त शातिर इनामी बदमाश कपिल से मुठभेड़ हो गई। कपिल ने पुलिस टीम का जमकर सामना किया, जबकि पुलिस में भी बदमाश के हर बार का माकूल जवाब दिया और पुलिस टीम ने फायरिंग रुकने के बाद जंगल से घायल अवस्था में कपिल को गिरफ्तार कर लिया।

कपिल के पास से पुलिस ने अवैध असला और कारतूस भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 11:00 बजे भोपा थानाक्षेत्र के ककराला रजवाहा पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर जनपद के चर्चित अनुज हत्याकांड का एक हत्यारोपी घायल हो गया।

पकड़ा गया हत्यारोपी कपिल पुत्र पवन निवासी मोरना थाना भोपा का रहने वाला है घायल बदमाश पर थाना दौराला जनपद मेरठ से 25 हजार व जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाने से 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक तमंचा कारतूस बरामद किया है।

वही सूचना मिलते ही एसपी देहात नेपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने भोपा पुलिस की पीठ थपथपाई है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल बताया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img