जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिला पूर्व सैनिक समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम को पत्र भेजकर समिति की लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की गई। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में पुरानी बिल्डिंग की रिपेयरिंग व मरम्मत कराने, सीएसडी कैंटिन की मांग उठाई गई तथा ईसीएसएस पॉलीक्लीनिक में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत टीएस पूनिया को भावभिनी विदाई दी गई।
समिति के पदाधिकारियों ने टीएस पूनिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यो एवं सहयोग की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह तथा संचालन सूबे सिंह ढाका ने किया। बैठक में एडवोकेट चरण सिंह खोखर, कैप्टेन महेंद्र सिंह, सूबेदार तेजसिंह, सलीम खान, ब्रजपाल सिंह, धर्मसिंह, रमेश चंद, देशपाल सिंह, महावीर सिंह मौजूद रहे।

