जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: क्रीड़ा भारती प्रोग्राम के तहत जनपद स्तरीय खेलकूद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी दौड़ में बालिका वर्ग ने 3000 मीटर की दौड़ में सोनी ने प्रथम, मंजू ने दूसरा तथा चिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जूनियर तथा सब जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।

