जनवाणी ब्यूरो |
जयपुर: आज बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सोनिया राजधानी जयपुर पहुंची थीं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम भी उनके साथ था।

सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने विधानसभा के सचिव नामांकन भरा। उनके नामांकन के लिए 40 प्रस्तावक बनाए गए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा से सीधे एयरपोर्ट जाएंगी और दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

