जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में मंगलवार को अपनी सुरीली आवाज से दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी शामिल हुए। सोनू ने गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर बैठ कर मां गंगा की महाआरती देख मंत्रमुग्ध हुए।

कभी अपने फोन से वीडियो बनाते तो कभी सेल्फ़ी लेते नजर आए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी व सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया।

