Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

साउथ स्टार सूर्या अब मुंबई में रहेंगे

CINEWANI


23 जुलाई 1975 को चेन्नई में जन्मे सूर्या तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता है। सूर्या को ‘सोरारई पोटरु’ ‘जय भीम’, ‘गजनी’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने फैंस के बीच सिंघम के नाम से मशहूर सूर्या, तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं और उनके भाई कार्थी भी साउथ फिल्मों में काम करते हैं। 22 साल की उम्र में सूर्या ने मणिरत्नम व्दारा निर्मित डायरेक्टर वसंत की फिल्म ‘नेररुक्कू नेर’ (1997) से डेब्यू किया।

फिल्म ‘नंदा’ से उन्हैं शोहरत मिली जो उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’ की शूटिंग के दौरान सूर्या की मुलाकात एक्ट्रेस ज्योतिका हुई थी और उसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए।

काफी समय तक डेट करने के बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली। सूर्या आखिरी बार फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ में कैमियो करते नजर आए थे. फिलहाल वो निर्देशक सरुथाई शिवा की फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। सूर्या 42 पूरी होने के बाद वो वेटारी मारन की ‘वादीवासाल’ में नजर आएंगे।


janwani address 5

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img