Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

साउथ की राशी खन्ना की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

CINEWANI 1


2013 में फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से बालीवुड में डेब्यू करने वाली साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस राशी खन्ना की हाट अदाएं देखकर कोई भी उनके हुस्न का दीवाना हो जाएगा। वो साउथ की काफी ग्लैमरस, बोल्ड, बिंदास टाप एक्ट्रेस में से एक हैं। वे अपने फैंस को लुभाने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। राशी एक्टिंग की दुनिया की तरह सोशल मीडिया पर उतनी ही व्यस्त रहती हैं। वह रोजाना अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो ‘इंस्टोग्राम’ पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती है।

सादगी के साथ वे जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, शायद उतनी कोई दूसरी अभिनेत्री नजर नहीं आती। एक वक्तू था जब राशी खन्ना का नाम भारत के फास्ट बालर जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ा लेकिन उसके बाद वह अपने कैरियर को लेकर काफी सीरियस हो गर्इं। मूलत: दिल्ली की रहने वाली राशि खन्ना का जन्म, 30 नवंबर 1990 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से करने के बाद लेडी श्री राम कालेज, दिल्ली से इंग्लिश में आनर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

जब राशी कालेज में थी, उनकी ख्वाहिश आईएएस अधिकारी बनने की थी लेकिन साथ ही उन्हें गायन और माडलिंग में भी दिलचस्पी थी लेकिन उन्होंने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था लेकिन किस्मत ने उन्हें न चाहते हुए भी एक अभिनेत्री बना दिया। ‘मद्रास कैफे’ में राशी खन्ना ने जान अब्राहम की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म में उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर अभिनेता श्रीनिवास अवसारला ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘ऊहालु गुसागुसलादे’ के लिए साइन किया।

इस तरह साउथ की फिल्मों में उनकी शुरूआत हुई। उसके बाद राशी खन्ना ने ‘बंगाल टाइगर’, ‘सुप्रीम’, ‘जय लव कुश’, ‘थोली प्रेमा’, ‘इमाइक्का नोडिगल’, ‘वेंकी मामा’, ‘प्रति रोजू पांडगे’, ‘थिरुचित्रम्बलम’ जैसी एक से बढकर एक कई सफल फिल्मों की झड़ी सी लगा दी। पिछले साल राशी खन्ना ने ‘रुद्र: द एज आफ डार्कनेस’ (2022) वेब सीरीज के जरिये ओटीटी पर डेब्यू किया और इस साल आई एक और वेब सीरीज ‘फर्जी’ (2023) में इतना शानदार अभिनय किया कि दर्शक उनके मुरीद हो गए।

‘फर्जी’ में ‘मेघना व्यास’ बनकर सैंडविच नोटों को पकड़ने वाली राशि खन्ना ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस वेब सीरीज में उनका काम इतना शानदार रहा कि लगता है कि अब उनके लिए बालीवुड फिल्मों में अवसरों के कई द्वार खुल जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं कि ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर और अमोल पालेकर और विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने अपने एक्टिंग टैलेंट से हर किसी का दिल जीता लेकिन अगर यह कहा जाए कि सबसे शानदार काम राशी खन्ना का ही था तो कुछ गलत नहीं होगा।

डिज्नी़ हाट स्टार पर 10 फरवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘फर्जी’ को दर्शकों ने इतना अधिक पसंद किया कि यह सबसे ज्याादा बार देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी। केवल इतना ही नहीं बल्कि इसे रेटिंग एजेंसी आईएमडीबी ने 8.4 की रेटिंग से भी नवाजा। बेशक राशी खन्ना ने अपने कैरियर की शुरूआत बालीवुड फिल्म ‘मद्रास कैफे’ (2013) के साथ की लेकिन वह मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों की एक्ट्रेीस ही कहलाती रही हैं लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब उनका नाम बॉलीवुड की टाप एक्ट्रेसों में शुमार हो जाएगा।


janwani address 3

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img