Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने किया नामांकन पत्र दाखिल

  • लाल टोपी लगाकर पहुंचे प्रोफेसर सुधीर पवार से पुलिसकर्मियों की बहस

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सपा प्रत्याशी इकरा हसन मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे शामली कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। उनके साथ प्रस्तावक के रूप में राशिद अली एडवोकेट, प्रोफेसर सुधीर पवार, अनिल टीनू, ठाकुर शेर सिंह राणा और किरणपाल कश्यप शामिल थे।

प्रोफेसर सुधीर पवार सपा की लाल रंग की टोपी पहने हुए थे। इसको लेकर उनकी न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों से पार्टी की टोपी लगाने को लेकर तीखी बहस हुई। बाद में प्रोफेसर सुधीर पंवार ने टोपी को उतार कर जेब में रख लिया। इसके बाद इकरा हसन नामांकन दाखिल करने न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्षा में प्रस्ताव को भी साथ पहुंची। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

06 34

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर खड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी को भी 100 मीटर की परिधि के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सिर्फ प्रत्याशी तथा उसके प्रस्तावक ही अंदर प्रवेश कर पा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img