Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आज मंगलवार को कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वर्ष 2019 में गठबंधन प्रत्याशी के रुप में तबस्सुम हसन चुनाव मैदान में थीं। सपा, रालोद और बसपा का गठबंधन था।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 566961 वोट मिले थे जबकि गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन 474701 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही थीं।

वर्ष 2014 में किसी भी दल का गठबंधन नहीं था। भाजपा से हुकुम सिंह ने 565909 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी, जबकि रालोद प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने 42706 और सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने 329081 और बसपा के कंवर हसन ने 160414 मत प्राप्त किए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img