- निजीकरण के नाम पर मोदी सरकार पर युवाओं से रोजगार के अवसर छीनने के लगाए आरोप
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेसियों ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन किया। बुधवार की रात नौ बज कर नौ मिनट पर अंधेरा कर वहां कैंडल जलायीं।
एनएसयूआई के कार्यकर्ता मेरठ कालेज के शताब्दी द्वारा पर जमा हुए। इनमें प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणासूर्यांश तोमर, अल्तमस त्यागी, हर्ष ढाका, राजा सोम, पवन शर्मा, मोहसीन चौहान, विशांक शर्मा, ललित, मन्नत त्यागी, शुभम सोम आदि जमा हुए। जोरदार प्रदर्शन किया।
पीसीसी सदस्य अखिल कौशिक ने सिविल लाइन स्थित आवास पर अंधेरा कर कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता ने सूरजकुंड चौराहे पर आसपास के मकानों की बत्ती गुल कराकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल जलार्इं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को नींद से जगाने के लिए यह कांग्रेस का देश व्यापी प्रदर्शन है। इसमें दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष शुभम भाटी, सुरेन्द्र यादव, श्रेष्ठ शर्मा, आधार, अक्षत आदि भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी का वादा कर मोदी सरकार ने युवाओं से नौकरी ही छीन ली हैं।
रेलवे, एलआईसी सरीखे तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को खत्म किया जा रहा है। निजी करण के नाम पर नौकरियां खत्म कर दी गयी हैं। सरकार के झूठे जुमलों से युवा परेशान हैं।
देश का युवा प्रदर्शन के जरिये अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में देरी को खत्म किया जाना चाहिए। जिन नौकरियों की परीक्षा हो चुकी हैं उनका परिणाम भी सामने आना चाहिए।
देश के युवा के सामने रोजगार के मामले में अंधेरा छाया हुआ है। सरकार नींद से जागे। सपाइयों ने परविंदर सिंह ईशु के कैंप कार्यालय थापर नगर पर जमा होकर कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सपा के जय करण भूटानी, अफजाल सैफी, आमिर, ओम प्रकाश यादव, अफाक इम्तियाज, अरूण यादव, किशन शाक्य, शाहिद अंसारी, दीपांशु चौहान, उवैस खान, दीपक मोदी, सतवंत गांधी, नेहा गौड, रिषभ कुशवाह, शफीक कुरैशी, मंजर यामीन, निखिल ठाकुर, विकास यादव, राजीव सोनकर, अनुज सैनी, संजीव कुमार, मोबिन अब्बासी, बिटटू सैफी, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि देश का युवा अब जाग उठा है। युवाओं ने रोजगार विरोधी सरकार के खिलाफ मुट्ठी भीच ली हैं। देश के युवाओं की ललकार की अनदेखी करना यह सरकार बंद करे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के युवाओं के साथ है। देश के युवा की लड़ाई अब समाजवादी पार्टी ही लडेÞगी। उन्होंने कहा कि निजीकरण की आड़ में जिस प्रकार से देश में रोजगार खत्म किया जा रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। सपा ने हमेशा ही देश की युवाओं की आवाज उठायी है। सरकार निजीकरण बंद करे।
समाजवादी पार्टी इसके विरोध में आज देश व्यापी आंदोलन कर रही है। अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर देश भर के सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं।
सपा नेता सम्राट मलिक ने अपने मकान की छत पर मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह मशाल बेरोजगारी का सामना कर रहे युवाओं के गुस्से का प्रतीक है। प्रदर्शन में मनीष कुमार, दीपक ठाकुर, आशु शर्मा आदि भी शामिल रहे।

