Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सपा मंडल प्रभारी साजिद सैफी ने दिया जीत का मंत्र

जनवाणी संवाददाता |

रायपुर सादात: बसपा विधान सभा कार्यकारणी की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को मंडल प्रभारी साजिद सैफी ने जीत का मंत्र दिया। विधान सभा प्रभारी मोहम्मद इजहार शेख ने कार्यकर्ताओं से एक जुट रहकर बूथ स्तर तक पकड़ बनाने पर जोर दिया और कहा कि भाईचारा को बढाकर सामप्रदायिक ताकतों का मुकाबला किया जा सकता है। शेख इजहार ने कहा कि आने वाली सरकार बसपा की होगी।

ग्राम कोटकादर स्थित बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा प्रभारी शेख मोहम्मद इजहार के हाउस पर रविवार को विधान सभा का कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें संभल से आए मंडल प्रभारी साजिद सैफी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि बसपा भाईचारा के बल पर चार बार सत्ता में आई, कार्यकर्ताओं को अहंकार त्याग कर पलित मुस्लिम, पिछड़ो का गठजोड मजबूत करना है।

जिससे सामप्रदायिक ताकतों को हराया जा सके। विधानसभा प्रभारी शेख मोहम्मद इजहार कहा कि बसपा चार बार इसी वर्ग के बलपर सत्ता में आई और जब बसपा को स्वर्ण जाति का भी समर्थन प्राप्त था। कार्यकर्ता को सब धर्म समाज के बीच अपना विश्वास बहाल करना होगा, जिससे बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को सत्ता में वापसी दिलाई जा सके।

शेख इजहार ने कार्यकर्ताओं को जोर देकर कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में पूरी मेहनत करे जिससे आने वाली सरकार बहूजन समाज पार्टी की हो। उन्होंने कहा कि बसपा का एक एक कार्यकर्ता जोश से भरा हुआ है, बस थोडी मेहनत की जरूरत है।

बैठक की अध्यक्षता चौधरी राजेंद्र सिंह व संचालन धनीराम सैनी ने किया। बैठक में शीशराम सिंह, अमरपाल, धर्म सिंह, लालमणी, दिलशाद, पवन कुमार, सतीश कुमार, शेख रईस, डा.उमेश, धर्म सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img