Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

यातायात जागरूकता बाइक रैली को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

  • वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का किया आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पुलिस लाइन से रविवार को बाइक रैली को एसपी व एआरटीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यह रैली पुलिस लाइन से होते हुए बागपत शहर में पहुंचकर यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही वाहन चालक चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाये, ताकि उनकी सुरक्षा हो सकें।

प्रति वर्ष नवम्बर माह को पुलिस विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है। पुलिस लाइन से रविवार को बाइक रैली को एसपी अभिषेक सिंह व एआरटीओ सुभाष राजपूत, सीओ ओमपाल सिंह व प्रतिसार निरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसपी ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है, इसलिए जीवन की सुरक्षा के साथ कभी भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से बिना हेलमेट अथवा सीटबेल्ट के वाहन न चलाने का अनुराध किया और कि हेलमेट चालान के डर से नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए लगाना चाहिए।

57

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लायी जा सकती है। इससे असमय होने वाली मौतों व दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बाइक रैली पुलिस लाइन से होते हुए सरकारी अस्पताल, कलक्ट्रेट, वंदना चौक, होली चौक, बागपत मैन बाजार, चमरावल रोड, महिला थाना व बागपत शहर में पहुंची और यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं यातायात माह के पहले दिन पुलिस ने यातायात प्रभारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 219 वाहनों के लिए चालान किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img