Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सपा ने तबस्सुम और किरणपाल को बनाया सदस्यता प्रभारी

  • तबस्सुम को कैराना लोकसभा, किरणपाल को सहारनपुर की कमान
  • शामली में किरणपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: समाजवादी पार्टी की एक बैठक शहर के मेरठ-करनाल रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को जनपद शामली एवं कैराना लोकसभा की सदस्यता अभियान की प्रभारी और पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप को जनपद सहारनपुर का सदस्यता प्रभारी नामित राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट कर खुशी मनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मेरठ-करनाल रोड स्थित मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के आमंत्रित विशेष सदस्य विजय कौशिक के कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को जनपद शामली एवं कैराना लोकसभा की सदस्यता अभियान प्रभारी तथा पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप को जनपद सहारनपुर का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाये जाने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस असवसर सपा नेता विजय कौशिक ने कहा कि दोनों नेताओं को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाए जाने से निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी। दोनों नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार का मुकाबला करेंगे।

इस अवसर पर राशिद अली चैहान एडवोकेट, असलम प्रमुख, वीर सिंह मलिक, गगनदीप मलिक, डा. राजकुमार, मुस्तफा, नरेश कश्यप, सतपाल कश्यप, हरबीर सभासद, संजीव, कंवरपाल, सलेकचंद, नेत्रपाल प्रजापति, जाकिर राणा, भारत कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img