Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

हाथरस की घटना के विरोध में उतरे सपा विधायक

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: हाथरस में युवती के सा गैंगरेप की घटना के विरोध में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने वाल्मीकि और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ जुलूस निकाला। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने, दोषियों को फांसी तथा पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा तथा नौकरी दिलाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

गुरुवार को हाथरस की बिटिया के साथ बलात्कार एवं अमानवीय कृत्य के विरोध में कैराना से समाजवादी पार्टी के कैराना से विधायक चौधरी नाहिद हसन ने वाल्मीकि समाज तथा मुस्लिम समाज के लोगों के साथ चौक बाजार में जुलूस निकाला। बाद में सपा विधायक ने कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ, दोषियों को फांसी दिलाने तथा पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपये तथा सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.