Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

स्पोर्ट्स कंपनी की संचालिका से 14 करोड़ की ठगी

  • जीएसटी आफिस और थाना साइबर क्राइम ने भी खडेÞ किए मदद से हाथ, एसएसपी से मिली पीड़िता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: छोटी सी स्पोर्ट्स कंपनी चलाने वाली युवती के साथ 14 करोड़ के फ्रॉड किया गया है। यह सब एक साइबर कैफे से आईडी के मिसयूज किए जाने के चलते किए जाने की आशंका जतायी है। गुरुवार को पीड़िता एसएसपी से गुहार लगाने पुलिस कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया थाना साइबर क्राइम व जीएसटी आॅफिस के दर्जनों चक्कर काट चुकी है, लेकिन मदद के लिए हाथ खोलने के बजाए अफसरों ने हाथ बांध लिए हैं।

उसको समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। पुलिस आॅफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने स्पोर्ट्स गुड्स का छोटा सा कारोबार शुरू किया है। फर्म जिम का सामान बनाकर सप्लाई करती है। लगभग तीन माह पहले उनके चार्टेड एकाउंटेंट ने जीएसटी आॅफिस से आई एक मेल भेजकर टैक्स चोरी के आरोप की जानकारी दी। जो नोटिस भेजा गया था। उसमें जीएसटी चोरी का आरोप लगाया गया था।

युवती ने यह भी बताया कि उनके चार्टेड एकाउंटेंट ने दो माह बाद इस मेल की जानकारी उन्हें दी थी। उन्होंने इस मेल को देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मेल में 14.5 करोड़ के दो बिलों का उल्लेख किया गया था। युवती ने बताया कि उन्होंने अभी कुछ समय पूर्व ही बिजनेस स्टार्ट किया है। अभी उनकी इतनी कमाई भी नहीं हुई है कि साढेÞ चौदह करोड़ के ईवे बिल निकाल सकें।

साइबर कैफे पर शक की सुई

इस पूरे मामले में एक साइबर कैफे पर शक जाहिर किया जा रहा है। वहीं से आईडी का पासवर्ड लीक होने की आशंका जतायी जा रही है। युवती ने जानकरी दी कि एक बिल पांच करोड़ और दूसरे ईवे बिल साढेÞ नौ करोड़ का था जो उसे भेजा गया था। दोनों बिल उसकी फर्म के नाम से जनरेट थे। उन्होंने बताया कि इन फर्म के साथ तो आज तक कोई बिजनेस ही नहीं किया गया है।

ना ही कोई आॅर्डर सप्लाई किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक ईवे बिल शहर के एक साइबर कैफे से जनरेट कराया था। आशंका जतायी जा रही है कि हो सकता है कि वहां से आईडी पासवर्ड लीक कर दिया गया हो, जिसके चलते आशंका जतायी जा रही है कि फर्जी ईवे बिल तैयार कर उसको जीएसटी में फंसाने की साजिश की गयी है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिये हैं।

महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास विफल

कंकरखेड़ा: गुरुवार को साइबर ठगों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया और उससे फोन पर कहा कि उसकी बेटी को उन्होंने जर्मनी से अरेस्ट कर लिया है, लेकिन महिला को साइबर ठगों के बात सुनने के बाद थाने पर पहुंची और उसने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित गांव लाला मोहम्मदपुर में एक कालोनी बन रही है।

कालोनी की रहने वाली महिला गुरुवार को कंकरखेड़ा थाने पर पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके पति आर्मी में है। उनकी बेटी कुछ महीनों से जर्मनी में बीबीए कक्षा की पढ़ाई कर रही है। गुरुवार सुबह महिला अपने घर पर मौजूद थी। उसके मोबाइल के नंबर पर पाकिस्तान के नंबर से वाट्सएप कॉल आई। जिस पर ठगों ने बताया कि उनकी बेटी जर्मनी में पढ़ाई कर रही है। वे उनकी बेटी को गिरफ्तार कर थाने लाये हैं। आरोपी की बात सुनकर महिला के होश उड़ गये ओर साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट करके रुपये ऐंठने का प्रयास किया,

लेकिन महिला आरोपियों के झांसे में नहीं आई। महिला ने अपने मोबाइल से अपनी बेटी के नम्बर पर कॉल की, लेकिन उसका फोन ना लगने से महिला परेशान हो गई और तुरंत दौड़कर कर कंकरखेड़ा थाने पर पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने उस महिला से सावधानी बरतने की बात कही। पुलिस महिला से जो वाट्सएप कॉल नंबर आया था, उस नंबर को खोजने में लग गयी। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दुकान से 1.65 लाख चोरी करने वाले सीसीटीवी में कैद

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना के बांस वाली गली लिसाड़ी रोड स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान में 1.65 लाख की चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए है। व्यापारी इरफान मलिक पुत्र जाकिर मलिक निवासी समर कालोनी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यापारी ने बताया कि चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी में बदमाश साफ नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गयी है। ब्रह्मपुरी पुलिस बदमाश की सुरागकशी में लगी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img