Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मीरापुर: नन्ही दुनिया जू.हा. स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल कूद सप्ताह के अन्तर्गत हस्तिनापुर में दौड व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताऐं करायी गयी। नन्ही दुनिया जू.हा. स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेल कूद सप्ताह का आयोजन जम्बूदीप हस्तिनापुर में आयोजित किया गया। खेल का शुभारम्भ नन्ही दूनिया जू.हा. स्कूल हस्तिनापुर के प्रबंधक योगेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया। खेलो में दौड, क्रिकेट व खो-खो. प्रतियोगिताऐं करायी गयी।

150 मीटर दौड में प्रथम अनस कक्षा 6, द्वितीय मसारिक कक्षा 7 व आरिश कक्षा 6, 100 मीटर दौड में वंश प्रथम, द्वितीय शुएब व अनमोल, नवीन तृतीय रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड में प्रियांशी कक्षा 6 प्रथम, खुशी कक्षा 5 द्वितीय, माही कक्षा 8 तृतीय रहे। प्रधानाचार्या प्रमिला शर्मा ने बताया कि सभी विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण व शील्ड विद्यालय मे प्रदान की जायेंगी। समारोह में सीमा चौधरी, काजल मोगा, दिव्या, साक्षी शर्मा, प्रतीक देव वत्स का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img