Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Makar Sankranti 2024: 14 या 15 जनवारी, कब मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार, यहां जानें सही तिथि और पूजन विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म में साल बदलते ही त्योहारों की बौछारें होने लगती हैं। वहीं इस वर्ष में 12 दिन बाकी हैं। उसके बाद जनवरी का माह शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि, जनवारी में कईं त्योहार पड़ते हैं जिसमें मकर संक्रांति का पर्व भी शामिल हैं। हर वर्ष यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। साथ ही इस त्योहार को भारत में कई अलग नामों से जाना जाता है।

23 13

वहीं बताया जाता है कि मकर संक्रांति से दिन बड़ा हो जाता है और रातें छोटी होने लगती हैं। इस दिन गंगा स्नान और दान पुन करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है कि, मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ेगी या 15 जनवरी को मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं वर्ष 2024 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी।

इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति 2024

24 14

ज्योतिषविदों एवं पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।मकर संक्रांति पुण्यकाल – प्रातः 07:15 मिनट से सायं 06: 21 मिनट तक
मकर संक्रांति महा पुण्यकाल -प्रातः 07:15 मिनट से प्रातः 09: 06 मिनट तक

मकर संक्रांति 2024 पूजन विधि

25 17

  • पूजा करने के लिए सबसे पहले उठकर साफ सफाई कर लें।
    इसके बाद अगर संभव हो तो आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान करें यदि ऐसा न कर पाएं तो घर में ही गंगाजल मिलकर स्नान कर लें।
  • आचमन करके खुद को शुद्ध कर लें।
  • इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, तो पीले वस्त्र धारण कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद सूर्य चालीसा पढ़े और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
  • अंत में आरती करें और दान करें।
  • इस दिन दान करने का खास महत्व माना गया है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img