जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: सेंट पीटर स्कूल में प्रबंधक फादर सेवास्टेन सीवी, प्रधानाचार्य सिस्टर स्मिता व सभी टीचर्स के सौजन्य से क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही खुशियों व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी येशु की वंदना के साथ किया गया। उस के बाद देश मे चल रहे कोरोना संकट , किसान समस्या,देश के सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा ब एक स्पेशल प्रार्थना भी की गई।
ईशा मसीह के जन्म दिवस के इस पावन अवसर पर अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा सुंदर सुंदर गीत, कविता, सुविचार, नाटक इत्यादि प्रस्तुत किये गए। स्कूल के फादर और सिस्टर ने अपने संदेश में बताया की ईश्वर की असीम कृपा से हमारे देश मेंचल रही माह मारी की समस्याओं से हम सब जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे और सुख शांति का नया सवेरा निकल आएगा।

