Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कांवड़ यात्रा की शुरू करें तैयारी, सुरक्षा में न बरती जाए लापरवाही, हर अस्पताल में 10 फीसदी बेड रिजर्व रहेंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विकास भवन सभागार में कांवड़ मेला एवं शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराये जाने की तैयारियों के लिए एक मीटिंग आयोजन किया गया। डीएम डॉ. वीके सिंह ने बैठक में आए अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग तथा मंदिरों के आसपास विद्युत व्यवस्था, पथ प्रकाश, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, साइनेज आदि व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करा लिया जाएं। उन्होंने नगर निगम को समुचित साफ-सफाई, शौचालय, डिवाइडर आदि की व्यवस्था ससमय करने के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मार्ग की समस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये। सभी मार्ग पैदल चलने के लिए पूर्णतया उपयुक्त हो तथा सभी मार्गों पर साइनेज प्वाइंट का चिन्हांकन करते हुए कार्रवाई की जाये। सभी संबंधित विभागों से सुरक्षा मानक के प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लिये जाये।

कांवड़ शिविर सड़क से अंदर की तरफ लगाये जाये

डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ शिविर सड़क से अंदर की तरफ लगाये जाये। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस प्वाइंट तथा आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण, दवाई, कर्मचारियों की डयूटी इत्यादि की कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रत्येक अस्पताल में 10 प्रतिशत बेड रिजर्व रहेंगे यह भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर, विद्युत तार, खंभों को पॉलीथिन से कवर करने आदि का भौतिक निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कांवड़ मार्गों की यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, प्रमुख स्थानों पर साइनेज, बैरिकेडिंग का प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि डीजे कांवड़ की ऊंचाई, ध्वनि मानक अनुरूप रहे इस संबंध में समस्त कार्रवाई अभी से सुनिश्चित की जाये।

कांवड़ मार्ग पर खाद्यान्न की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान

डीएम डॉ. वीके सिंह ने खाद्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर पक़ने वाले शिविरों में खाद्यान्न की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को रेट लिस्ट मनमाने ढग से न लगाने दी जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि जो बाजार मूल्य है उस पर ही वस्तु को विक्रय किया जाये। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बहुत ज्यादा कारगर होता है। सभी संबंधित विभागीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यों को अच्छे से समझ लें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि प्रमुख शिवालय एवं कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। निरीक्षण में संबंधित स्थानों पर जो भी जरूरतें है उसके अनुसार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराए।

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट जल्द करें तैयार: डीआईजी

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने आगामी सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर रेंज के सभी पुलिस जनपद प्रभारियों को तीन दिन के भीतर सुरक्षा तथा मार्ग व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार करने के दिशा निर्देश दिए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को रेंज के सभी जनपद पुलिस प्रभारियों को सावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी किए। डीआईजी ने कहा कि सर्वप्रथम थाना स्तर पर कांवड़ रजिस्टर बना लें। कांवड़ यात्रा रजिस्टर में कांवड़ रूट, शिविर, डायवर्जन, डीजे के सूची, जोन तथा सेक्टर आदि अंकित किए जाएं। इसके अलावा कम्युनिकेशन, संवाद रजिस्टर बनाकर उसमें सभी स्टेक होल्डर के नाम दर्ज किए जाएं जिससे भविष्य में मीटिंग करनी होगी।

साथ ही, त्योहार रजिस्टर में दर्ज गत वर्षों की तैयारियां के बारे में विशेष जानकारी एवं घटनाओं को पढ़ लें। जनपद स्तर पर प्रशासन एवं अन्य विभागों के साथ संयुक्त बैठक इस सप्ताह पूर्ण कर लें। इसके अलावा समस्त कांवड़ मार्गों का भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। डीआईजी ने उक्त कार्य दिन में करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने रविवार को आॅनलाइन मीटिंग में डीजे की ऊंचाई और ध्वनि पर नियंत्रण के निर्देश दिए थे। साथ ही, रूट मैप और सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए निर्देश भी दिए थे। जोन के सभी थाना प्रभारियों के साथ आॅनलाइन मीटिंग में एडीजी ने वर्ष 2023 में भावनपुर थाना क्षेत्र में राली चौहान में विद्युत लाइन से डीजे टकराने से पांच युवकों की मौत का हवाला देते हुए कहा कि डीजे की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 16 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही, आवाज 75 डेसीबल से अधिक न हो। उत्तराखंड की सीमा से यूपी की सीमा में 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांवड़ शिविर सड़क के बाएं ओर 100 मीटर की दूरी पर लगेंगे। जोन के 22 प्वाइंटों पर कांवड़ यात्रा का ब्लू प्रिंट तैयार करें। इसके अलावा जनपदवार कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध तथा वैकल्पिक मार्गों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले मेरठ व सहारनपुर रेंज के डीआईजी तथा जनपदों के एसएसपी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img