Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम सात बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में राज्य की खेल नीति और राशन विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आ सकते

इनके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सेवानियमावली व विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को दी थी बड़ी सौगात

इससे पहले पिछले माह हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी सौगात दी थी। एमबीबीएस के छात्रों की एक साल की निर्धारित चार लाख रुपये की फीस को 1.45 लाख रुपये कर दिया गया था। मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उत्तराखंड में ही सेवाएं देने का बांड भरने वाले छात्रों के लिए 50 हजार रुपये शुल्क तय किया गया था।

दावा: पूरे देश में उत्तराखंड मेडिकल छात्रों की सबसे कम फीस

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि पूरे देश में उत्तराखंड मेडिकल छात्रों की सबसे कम फीस हो गई है। उन्होंने बताया था कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के 25 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, इनमें से एक प्रकरण पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img