जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी निर्मल मिश्रा ने केन्द्र सरकार के लाए गए किसान विरोधी कानून का विरोध एवं किसानों के आन्दोलन को पार्टी के समर्थन की घोषणा करते हुए सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से किसान आन्दोलन की समर्थन करने व आंदोलन में अपनी पूरी शक्ति के साथ शामिल होने का आह्वान किया है।
प्रदेश सहप्रभारी निर्मल मिश्रा ने रविवार को किसान विरोधी कानून का विरोध कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा उच्च सदन में अल्पमत में होते हुए भी जबरन इस काले कानून को पास करा कर भारतीय लोकतन्त्र की हत्या करने का कार्य किया है। इस काले कानून ने पूंजीपतियों को अन्न व खाद्यान्न का असीमित भंडारण करने के अधिकार दिए हैं।
जिससे देश में खाद्यान्नों की कमी पैदा कर ऊंचे दामों पर बेच कर देश की गरीब जनता को लूटा जा सके। इस कानून से देश का किसान अपनी जमीन का मालिक होते हुए भी एक मजदूर बन कर रह जाएगा। आम आदमी पार्टी केन्द्र की इन दोगली नीतियों का पुरजोर विरोध करती है।

