- भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बहुत खराब दिखा
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सब कुछ दुरुस्त और विकास की गंगा बहने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है, इसका पता उस समय चल गया जब उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। मंत्री को मेडिकल कालेज में कई खामिायां मिलीं। यहां तक कि प्रधानाचार्य अरविंद द्विवेदी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए। मंत्री हालांकि, लाल-पीले हुए। पर कोई कार्रवाई होगी, यह समय बताएगा।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जानकारी की तो पता चला कि प्राचार्य अरविंद द्विवेदी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। इस पर उन्होंने तत्काल महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से बात की और प्रधानाचार्य के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पाया कि इमरजेंसी वार्ड के हालात भी ठीक नहीं थे और वहां मौजूद जूनियर डॉक्टर यह नहीं बता पाए कि ईएमओ ड्यूटी किसकी है। इसी प्रकार आईसीयू में गंदगी का आलम था, दरवाजा भी सही नहीं था। उन्होंने आईसीयू इंचार्ज डॉक्टर नवाब को फटकार लगाई व तुरंत ही व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
एक्स रे वार्ड में डॉ मंजीत खुद न आ कर छात्रों से एक्स रे करा रहे थे। इसी प्रकार टॉयलेट्स में भी समुचित सफाई नहीं थी। इस सबको लेकर उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर सुशील शर्मा को बुलाकर फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, महापौर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

