Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित होगी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वाराणसी से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति इस 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी। यह मूर्ति लगभग 100 साल पहले चोरी कर कनाडा ले जाई गई थी, जहां से यह हाल में भारत लाई गई है।

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में बताया कि यह मूर्ति 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी। गुरुवार को इस मूर्ति की यात्रा शुरू हो गई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर पूर्ण होगी।

यूपी सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां कहा, ”मां अन्नपूर्णा की मूर्ति आज यूपी ले जाई जा रही है। यूपी सरकार चार-दिवसीय माता अन्नपूर्णा देवी यात्रा वाराणसी तक निकालेगी। इसके बाद 15 नवंबर को मूर्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वनाथ मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।”

काशी विश्वनाथ के लिए देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति की यात्रा शुरू

कनाडा से लाई घई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति की यात्रा शुरू हो गई है। यह मूर्ति 15 नवंबर को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित की जाएगी। लगभग 100 साल पहले इसे वाराणसी से चोरी कर कनाडा ले जाया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img