Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Rupali Ganguly: सौतेली बेटी ईशा वर्मा के आरोपों का नही पड़ा रूपाली गांगुली पर असर, गरबा करती नजर आई एक्ट्रेस

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रूपाली गांगुली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है। रूपाली गांगुली ने अनुपमा ​सीरियल से हर घर में अपनी बनाई है। हाल ही में रूपाली गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, अभिनेत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब रूपाली फिर से अनुपमा की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हो गई हैं।

सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो हुआ वायरल

सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रूपाली का खुशनुमा अंदाज दिखाया गया है। वह सेट पर अपने सह-कलाकारों के साथ मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीपोस्ट किए गए एक वीडियो में रूपाली गरबा करती नजर आ रही हैं, जिसका कैप्शन है “प्यार, हंसी और सकारात्मकता हमेशा।”

“प्यार और मुस्कुराहट से घिरा होना सौभाग्य की बात है।”

एक और वीडियो में वह अपने सह-कलाकार के साथ हुला हूपिंग करती नजर आ रही हैं, जिसके साथ कैप्शन है “प्यार और मुस्कुराहट से घिरा होना सौभाग्य की बात है।” फैंस भी अभिनेत्री की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स ने लिखा

कई लोग रूपाली की इस पोस्ट को उनकी सौतेली बेटी को दिए जवाब के रूप में भी देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रूपाली ने इस वीडियो के जरिए सारे आरोपों का खंडन कर दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जरूर वह सारी खबरें गलत थीं। रूपाली काफी ज्यादा खुश भी लग रही हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘रूपाली का कौन सा साइड सही है। वो जो वीडियो में दिख रहा है है। या वो जो उनकी बेटी ने बताया था।’

ईशा वर्मा ने लगाए थे ऐसे आरोप

बता दें कि रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने ‘अनुपमा’ स्टार के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्हें ‘मानसिक रूप से बीमार’ और ‘क्रूर दिल वाली’ महिला कहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img