Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

एसटीएफ ने देहरादून में छह संदिग्धों को किया गिरफ्तार

  • एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपियों को देहरादून में गिरफ्तार किया

जनवाणी संवाददाता  |

देहरादून: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उत्तराखंड में बड़ी गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंउ एसटीएफ टीम ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियां सीज की हैं। देहरादून की नया गांव चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सवार बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हो सकते हैं।

आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022

 

सूत्रों की मानें तो सिद्दू मूसेवाला की हत्या में बदमाश के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पंजाब से एक पुलिस टीम जल्द ही बदमाशों से पूछताछ करने को देहरादून आ सकती है। एसटीएफ, देहरादून पुलिस और पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से बदमाशों से पूछताछ कर सकती है। पंजाब पुलिस को सूचना देकर देहरादून बुलाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस से इनपुट मिला था, हत्या में शामिल गिरोह के कुछ सदस्य उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा के लिए निकले हैं। इस इनपुट के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ काम कर रही थी। सूचना के आधार पर दो गाड़ियों में से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी अभी सभी गिरफ्तार लोगों को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस या एसटीएफ की ओर से अभी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img