Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने पर बनेगी रणनीति: घनश्याम दास

  • प्रदेशीय मंत्री परिषद की बैठक में लिए जाएंगे निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने 17 मार्च बुधवार को शामली में होने जा रही मंत्री परिषद की बैठक की तैयारी पर विचार विमर्श किया।

मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगरध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल ने कहा कि शामली में कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट पर 17 मार्च बुधवार मंत्रिपरिषद की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभा के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया की प्रदेश में व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। साथ ही प्रदेश के व्यापारियों की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने को आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल द्वारा चलाए गए आंदोलन को आगे धार देने के लिए रणनीति तय की जाएगी।

इस मंत्री परिषद की बैठक में कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जिलों से वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, रामकुमार राय, प्रदीप संगल, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img