Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

लाखों रुपये खर्च करने के बाद शोपीस बनी स्ट्रीट लाइट

  • छपरौली नगर पंचायत द्वारा कस्बे में विभिन्न मार्गों पर लगी हैं स्ट्रीट लाइट
जनवाणी संवाददाता |
छपरौली: कस्बे में लाखों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी लेकिन अब यह शोपीस बन कर रह गई है। शिकायतों के बाद भी आज तक किसी भी नगर पंचायत ने ध्यान नहीं दिया। जिससे रात्रि में आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि कस्बा छपरौली में बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट तो लगाई गई थी। थोड़े दिन के बाद ही खराब हो गई। जिससे छपरौली टांडा मार्ग पर पुलिस थाने के सामने लगी लाखों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगभग दो सालों से खराब पड़ी हुई है। कस्बावासियों सुरेश, दीपक, ओमपाल खोखर आदि ने बताया कि इन्हें ठीक करने के लिए ने नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायत की लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। नगर पंचायत ने ठीक करने का ठेका तो दिया हुआ है लेकिन ठेकेदार इनको ठीक नहीं कर पा रहा है। ऐसे में रात को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सार्वजनिक स्थलों, मोहल्लों व चौराहों पर इन लाइटों की वजह से नगर की सुंदरता में चार चांद लग जाते थे। वही चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगा रहता था। रात में हमेशा रोशनी होने के कारण चोरों व अराजकतत्वों के अंदर हमेशा डर बना रहता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img