Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, एसडीएम सदर ने तीन वाहन पकड़े

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल के दिशा निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने बीती देर रात राजस्व टीम के साथ थाना चिलकाना क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। इस दौरान तीन वाहनों को पकड़ा गया जो बिना वैध अनुमति के खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे थे।

सभी वाहनों को मौके पर ही थाना चिलकाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर सीज कर दिया गया।उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीन वाहनों में एक वाहन अवैध माइनिंग टैग के साथ तथा दो वाहन बिना नंबर प्लेट के खनिज परिवहन करते पाए गए।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।एसडीएम सुबोध कुमार इससे पहले भी कई बार अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर खनन माफियाओं पर शिकंजा कस चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में रैकी करने वाले कुछ व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...
spot_imgspot_img