Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

डीएम के कोरोना समीक्षा स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश

  • कांटेक्ट ट्रेसिंग गंभीरता से करें, 358 एक्टिव कंटेनमेंट जोन, 117 होम आइसोलेशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएम अनिल ढींगरा ने रविवार को कैंप कार्यालय में कोरोना महामारी के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जो कोई कोरोना धनात्मक मरीज मिलता है उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग स्वास्थ्य विभाग ठीक प्रकार से करें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रखे गए व्यक्तियों के बराबर संपर्क में रहे अगर उनमें लक्षण दिखते हैं तो उन्हें कोविड अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया जाए।

डीएम ने कहा कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को घटाया जाए तथा मरीज की सूचना मिलने पर उसे कम से कम समय में अस्पताल में भर्ती कराया जाएं। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को अच्छा इलाज व भोजन मिले यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए तथा भर्ती मरीजों के इलाज की सतत निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग करें।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पोर्टल पर व रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ऐप पर डाटा को समय से अपलोड कराएं।

जिला सर्विलेंस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 358 एक्टिव कंटेनमेंट जोन है तथा वर्तमान में 616 कोरोना धनात्मक मरीज जनपद के विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 117 व्यक्ति होम आइसोलेशन में रखे गए हैं तथा अब तक कुल 199 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 3293 कोरोना धनात्मक जनपद में मिले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img