Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मजबूत मतदान केंद्र ही लोकतंत्र की असली ताकत: आशु मलिक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: गागलेड़ी स्थित निशा गार्डन में आयोजित मतदान केंद्र समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक अनुशासन, गंभीरता और संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुई। बैठक में विधायक आशू मलिक ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि मजबूत मतदान केंद्र ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं और यही संगठन की सफलता की बुनियाद बनते हैं।

आशू मलिक ने कहा कि समाजवादी विचारधारा केवल चुनावी मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की निरंतर लड़ाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सजग, प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही आने वाले समय की राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।उन्होंने मतदान अभिकर्ताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों का स्मरण कराते हुए मतदाता सूची की नियमित जांच, मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी और निर्वाचन के समय पूर्ण सतर्कता पर विशेष जोर दिया।

मुज़फ्फरनगर से सपा सांसद और प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि मतदान केंद्र संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर एकता और अनुशासन के बिना कोई भी राजनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रभारी भुवन जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और संगठनात्मक अनुशासन से ही मजबूत ढांचा खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका की स्पष्ट समझ होनी चाहिए और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।बैठक में बड़ी संख्या में मतदान अभिकर्ता, पार्टी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक शांतिपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img