जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में इंटर हाउस प्रतियोगिता में अजंता, नालंदा, तक्षशिला व उज्जैन हाउस के कक्षा नवमी से 12 तक के छात्र छात्राओं के बीच नॉक आउट पद्धति के अनुसार टेबिल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय प्राचार्या डा. सीमा विश्वास सीनियर कोआडिनेटर नितिन कुमार शर्मा एवं एक्टीविटी इंचार्ज अंजलि विश्नोई भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम संयोजक एवं व्यवस्थापक हिमांशु कुमार, तेजपाल सिंह, अरशद अली, कपिल कुमार, निगारीश एवं श्याम कुमार रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अजंता हाउस के छात्र इंशात रोहल कक्षा 12वीं ए प्रथम स्थान पर रहे, मोहम्मद सुफियान द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में उज्जैन हाउस की मनीषा कक्षा 12वीं आई की प्रथम स्थान व पलक सालियान कक्षा 12वीं द्वितीय स्थान पर रही।

