जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से रजिस्ट्रार का घेराव कर जमकर का प्रदर्शन किया और रजिस्ट्रार के कमरे के बाहर बैठकर नारेबाजी की। संस्था के जिला अध्यक्ष विकास कुमार हरित ने कहा कि छात्रों द्वारा आवाज उठाने पर विश्वविद्यालय द्वारा दो छात्रों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
जिसका हम विरोध करते हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ हम आवाज उठाते रहे हैं। बता दें कि सर छोटू राम इंजीनियर कॉलेज में कोविड-19 के समय अस्थाई जेल बनाई गई थी। संबंध में सोमवार को शान मोहम्मद आनंद ने विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार से अस्थाई जेल को हटाने की मांग की थी क्योंकि इसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
इस प्रकरण के बाद विश्वविद्यालय कुलसचिव द्वारा कुलानुशासक तुरंत पत्र लिख दोनों छात्रों को ब्लैक लिस्ट करने का प्रयास किया गया। विश्वविद्यालय जल्द से जल्द दोनों छात्र को बहाल करें अन्यथा मजबूरन छात्र बडे़ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

