- वन विभाग ने पक्षी त्यौहार मेले का आयोजन बैराज घाट पर किया
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर के जन्तु विज्ञान विभाग तथा सामाजिक विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने विश्व आर्द्र भूमि दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग द्वारा आयोजित पक्षी त्यौहार नामक मेले में प्रतिभाग किया गया।

वन विभाग ने पक्षी त्यौहार मेले का आयोजन बैराज घाट बिजनौर में किया गया। मेले में छात्र छात्राओं ने जलीय जीवों, जलीय पक्षियों, जलीय वनस्पतियों एवं पारिस्थितिकी तंत्र के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को वन विभाग द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । मेले का सफल भ्रमण डीन साइंस डा. सीडीशर्मा के नेतृत्व में नितिन ढाका एवं निधि चौधरी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

डायरेक्टर इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उपप्राचार्य डा. रवीश कुमार, कालेज कार्डिनेटर विजेता मिश्रा, विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने अन्य विभागों को भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्रेरित किया।

