Home Uttar Pradesh News Shamli लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करें उप निरीक्षक: एसपी

लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करें उप निरीक्षक: एसपी

0
336

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने कांधला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखों और पुलिस कर्मियों की बीट बुक की जांच की। उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव, मैस और शौचालयों का भी निरीक्षण किया।

एसपी ने थाने पर तैनात सभी सब इंस्पेक्टरों को शीघ्र ही लंबित विवेचना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसपी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। एसपी के जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।