Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Shamli News: पुलिया से टकराकर कार पलटने से दो लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता ।

शामली: आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुडाना मार्ग पर सोमवार रात करीब 2:30 बजे पुलिया से टकराकर कार पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

शामली क्षेत्र के गांव कुडाना रोड पर देर रात्रि में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों के शवो को बाहर निकाला। जिनकी शिनाख्त राकेश (55) पुत्र आनंद निवासी गांव सिसौली और विशाल (24) पुत्र ओमपाल निवासी माजरा रोड शामली के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दोनों मृतक फरीदाबाद से दवा लेकर वापस गांव सिसौली लौट रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img