Home Uttar Pradesh News Baghpat झूठे वायदे के बूते सत्ता में काबिज है भाजपा: सुखबीर सिंह गठीना

झूठे वायदे के बूते सत्ता में काबिज है भाजपा: सुखबीर सिंह गठीना

0
झूठे वायदे के बूते सत्ता में काबिज है भाजपा: सुखबीर सिंह गठीना
जिवाना के गुरुकुल स्कूल में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना।
  • मथुरा महापंचायत में जाएंगे सैंकड़ो कार्यकर्ता

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा की सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। झूठे वायदे कर भाजपा सत्ता पर काबिज है। रालोद मथुरा में होने वाली किसान बचाओं महापंचायत में जनपद से सैंकड़ो कार्यकर्ता जाएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष गठीना शनिवार को जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में आनन फानन में तीन कृषि विधेयक पास कर पूंजीपतियों के हित साधने का काम किया है, साथ किसानों के हितों से खिलवाड़ किया है। भाजपा चुनाव के समय पर किसानों को लागत का डेढ़ गुना भाव देने, गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में करने, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था।

ये सब वायदे झूठे साबित हुए हैं। झूठे वायदे कर भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। अब हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। सरकार की गलत नीतियो के खिलाफ मुजफ्फरनगर के बाद अब 12 अक्टूबर को मथुरा में किसान बचाओ जनाक्रोश महापंचायत होगी।

जिसमें जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता जायेंगें। जिसके लिए ब्लाकवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिला महासचिव राजू तोमर, प्रो.बलजीत सिंह आर्य, डॉ.राजीव खोखर, सुशील वत्स आदि मौजूद रहे।