Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

भाजपा शासन में सभी वर्गों का हो रहा है विकास: धीर सिंह रोड

जनवाणी संवाददाता |

धनौरी: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्ग के लोगों का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता पहली बार महसूस कर रही है कि उनका कोई प्रधानमंत्री है जो कि समय-समय पर मन की बात कार्यक्रम से उनसे रूबरू हो रहा है। जनता को देश के हालात से अवगत करा रहे हैं। तो आमजन की परेशानियों को भी सुनकर उनका निस्तारण कर रहे है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड डालूवाला गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यहां पर उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। रोड समाज के लोगों ने अभिनंदन और विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। आम जनता की समस्याएं समय रहते हल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पिछड़ा वर्ग हो। दलित वर्ग हो। स्वर्ण जाति हो। किसान मजदूर कर्मचारी युवा सरकार सभी की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री बना कर रोड समाज का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने भाजपा हाईकमान को आश्वस्त किया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वह उससे पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। जनता की लगातार सेवा करेंगे। सरकार द्वारा संचालित योजनाएं में कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गन्ना बकाया भुगतान के लिए बड़ा बजट स्वीकृत किया।

उनकी कोशिश जल्द से जल्द चीनी मिल चालू कराने की हो रही है। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराई है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री का स्वागत और सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ओम पाल रोड, चैंपियन सूरज रोड (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वॉलीबॉल स्कूल गेम उत्तराखंड) जल सिंह रोड, श्नवण रोड, अंजेश रोड, विकास रोड, सतीश रोड, शेखर रोड, सौरभ रोड, नवीन रोड, शुभम रोड, मनू रोड, अंकित रोड, गौरव रोड आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर धीर सिंह रोड का स्वागत किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img