Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Sulakshana Pandit: 71 की उम्र में सुलक्षणा पंडित का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी मखमली आवाज और सादगीपूर्ण अदाकारी ने हिंदी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी थी। सुलक्षणा के भाई और प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार बेहद शोकाकुल है। सुलक्षणा पंडित ने न सिर्फ अपनी संगीत प्रतिभा से बल्कि अपनी अभिनय क्षमता से भी दर्शकों का दिल जीता।

06 नवंबर को ली आखिरी सांस

सुलक्षणा पंडित ने नानावती अस्पताल में आज गुरुवार 06 नवंबर को आखिरी सांस ली। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुलक्षणा पंडित, 70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और गायिका थीं। अपनी खूबसूरती और सुरीली आवाज के लिए भी वह इंडस्ट्री में खूब लोकप्रिय रहीं। सुलक्षणा पंडित ने इसी साल जुलाई में अपना 71वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक संगीतमय परिवार में हुआ। संगीत की प्रतिभा उन्हें विरासत में मिली थी।

फिल्म ‘उलझन’ से रखा बॉलीवुड में कदम

सुलक्षणा के पिता प्रताप नारायण पंडित एक कुशल शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा पंडित जसराज मशहूर शास्त्रीय गायक थे। संगीत का हुनर सुलक्षणा को विरासत में मिला। उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके साथ संजीव कुमार थे।

इन सितारों के साथ भी किया काम

‘उलझन’ फिल्म से सुलक्षणा का अभिनय सफर शुरू हुआ। उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, और ‘वक्त की दीवार’ शामिल हैं।

सुरीली आवाज से जीते लाखों दिल

सुलक्षणा न केवल अभिनेत्री थीं, बल्कि एक बेहतरीन गायिका भी थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई गाने गाए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। 1967 में फिल्म ‘तकदीर’ में लता मंगेशकर के साथ उनका गाना ‘सात समंदर पार से’ खूब पसंद किया जाता है। जब वह संकल्प के सेट पर थीं, तो लता जी सेट पर उनसे मिलने आई थीं। लता जी ने सुलक्षणा की गायकी की तारीफ की और कहा, ‘तुम्हारी आवाज में जादू है’। 1976 में फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उनके कई हिट गाने जैसे ‘मौसम मौसम लवली मौसम’ (थोड़ी सी बेवफाई) और ‘बेकरार दिल’ (दूर का राही) आज भी लोगों को पसंद हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img