Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

घायल किनौनी मिल के अधिकारी सुनील चौहान ने तोड़ा दम

  • तीन सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में हुए थे घायल

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: तीन सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए किनौनी चीनी मिल के एक गन्ना अधिकारी ने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

बता दें कि बजाज शुगर मिल किनौनी में पिछले 15 साल से कार्यरत उप गन्ना प्रबंधक सुनील चौहान पुत्र भोपाल सिंह 52 वर्ष छह अगस्त को ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर गगन एनक्लेव रोहटा रोड मेरठ के लिए आ रहे थे।

जब वह रोहटा रोड पर स्थित सिंघावली गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक बाइक सवार से सुनील चौहान की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। निजी अस्पताल मेरठ में दो सप्ताह तक सुनील चौहान का चिकित्सकों ने उपचार किया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार हुआ तो चिकित्सकों ने सुनील चौहान को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

शुक्रवार को सुनील चौहान ने दम तोड़ दिया। सुनील चौहान के मौत की सूचना मिलते ही शुगर मिल कर्मचारियों, अधिकारियों व उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img