Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Sunil Kumar: सुनील कुमार ने बिग बी के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, कहा मुझे सब लोग लंबू..

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। यह फिल्म दशर्को का भी खुब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं इस फिल्म के एक किरदार ‘सरकटा’ की काफी चर्चा हो रही हैं। बता दें कि, सुनील कुमार ने ‘सरकटा’ की भूमिका निभाई हैं। सुनील कुमार ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल भी बने थे। हाल ही में एक इंट्रव्यू के दौरान सुनील कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।

सुनील ने किए ‘कल्कि 2898 एडी’ में कई एक्शन सीन

सुनील कुमार ने बताया कि ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में कई एक्शन सीन करने का मौका मिला था। इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में सुनील ने कहा कि उनका पूरा परिवार बिग बी का फैन है। इसलिए सभी लोग इस फिल्म को लेकर काफी खुश थे।

अमिताभ और सुनील की ली साथ में फोटो

सुनील ने सेट पर अपने पहले दिन का एक मजेदार किस्सा बताते हुए कहा कि जब वो अपने सीन के लिए तैयार हो रहे थे तो अमिताभ बच्चन उनके पास आए थे। फिर उन्होंने फोटोग्राफर से एक फोटो खींचने को कहा था। इसी दौरान बिग बी ने सुनील के साथ मजाक करते हुए कहा था कि मुझे सब लोग लंबू बुलाते हैं और आज कोई मुझसे भी लंबा मिल गया है।

अमिताभ बच्चन ने निभाया ये किरदार

‘कल्कि 2898 एडी’ का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। यह फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी ने अभिनय किया है। दर्शकों को इस फिल्म का दूसरा भाग भी देखने को मिलेगा। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1041.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार अदा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img