नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनी देओल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। सनी देओल को उनकी फिल्मों और किरदारों के कारण जाना जाता है। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सनी देओल को प्रकृति से जुड़े रहना भी बहुत पसंद है। इसलिए ही वह छुट्टियां मनाने ऐसी जगह पर ही जाते है, जहां जहां स्वच्छ हवा, पहाड़ों के मनोरम दृश्य, जंगली जानवर और हरियाली हो। इन दिनों अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। वह अपनी मां प्रकाश कौर और पिता धर्मेंद्र के साथ बर्फीली वादियों में घुमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते हुए और अपने पिता धर्मेंद्र के साथ चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं।
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर हरियाली,बर्फीली वादियों के बीच समय बिताते हुए कुछ पलों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर अभिनेता ने लिखा, ‘मेरी प्रेरणा: जितना हो सकते धरती मां के साथ समय बिताना’। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘अच्छा लग रहा है, दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं’।
बर्फीली वादियों में पिता धर्मेंद्र के साथ चाय पीते नजर आए अभिनेता
सनी देओल इस वीडियो में बर्फीली वादियों में चाय पीते, जलेबी खाते, पराठे खाते और डांस करते और बर्फ से खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल अपने पापा धर्मेंद्र के साथ भी दिखाई दिए। दोनों साथ में चाय पी रहे हैं। बर्फीली वादियों के अलावा वह खेतों में टहलते और झरने के पास एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

