Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक ने किया मंडावली थाने का औचक निरीक्षण

  • धीमी गति से चल रहे निर्माण को लेकर जताई नाराजगी

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: एसपी ने मंडावली थाने का औचक निरीक्षण किया इस दौरान थाना अध्यक्ष के द्वारा थाने में साफ सफाई वह लगातार कराए जा रहे विकास कार्य को देखकर थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान की प्रशंसा की लेकिन धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने थाने में थाना अध्यक्ष के द्वारा बनाए गए महिला हेल्प डेस्क भवन को देखा थाने में चल रहे नए मेस भवन का भी निरीक्षण किया, साथ ही नए मेस भवन के निर्माण कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिए। थाने के अंदर खड़े वाहनों को थाना अध्यक्ष के द्वारा सही ढंग से एक जगह पर अलग रखे जाने को लेकर थाना अध्यक्ष की प्रशंसा की।

नए मेस भवन बनने के बाद पुराने मेस भवन का एक रूम अलग बनाने के निर्देश दिए।वहीं थाने के अंदर रंग रोगन कराने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष ने एसपी से थाने में हो रहे विकास कार्यों में और तेजी लाए जाने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img