Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

किसानों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली परेड के लिए रवाना

  • नजीबाबाद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए तीनों कृषि काले कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में नजीबाबाद से सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ रवाना हुए।

जिन्हें कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर वार्ता की और घर वापस जाने की अपील की।जिस पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क जाम करने की घोषणा कर दी।

कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने किसानों के जत्थे के आगे हाथ जोड़ कर उनसे अपने घरों को वापस जाने की अपील की, पर किसानों ने अपने दिल्ली जाने की जिद नहीं छोड़ी और ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

26 18

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, सरदार संदीप सिंह, सरदार जगमीत सिंह जीत, सरदार नरबेल सिंह जसपाल सिंह के नेतृत्व में नजीबाबाद से भाकियू के सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता किसानों ने दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए अपने ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली कूच किया।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर, सरदार इकबाल सिंह, जगमीत सिंह, संदीप सिंह ने कहा कि कहा केंद्र सरकार ने कुछ पूंजीपतियो से हमसाज होकर किसानों के विपरित कुछ नजदीकी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नियत से ये तीनों काले कृषि विरोधी कृषि बिल पास कर किसानों पर थोपना चाहती है जिसे देश का किसान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता।

सरदार सुखजिंदर सिंह और सरदार लवली सिंह ने भी जिले कि सभी जनता से किसानों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि ये मात्र हरियाणा और पंजाब के किसानों को नुकसान पहुचानें वाले कृषि बिल पास नहीं हुए हैं अगर बिल वापस नहीं हुए तो पूरे देश का हर वर्ग प्रभावित होगा

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए जाने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं में सरदार बलविंदर सिंह,जसपाल सिंह, दिलाबर सिंह, डॉक्टर नईम, अनुज चौधरी, नरवेल सिंह, नरपाल सिंह, रवींद्र एडवोकेट, अरविंद कुमार, अमृतपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, लबली सिंह, हरविंद्र सिंह, सुखजिंदर सिंह, कुल्ले सिंह, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, नवदीप सिंह आदि सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद तहसील पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए कूच किया!

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img