- गणतन्त्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली रवाना
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: गणतन्त्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए किसान अपने घरों से दिल्ली की ओर निकलने शुरू हो गए है। दिल्ली जाने से पूर्व किसानों केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृव में नांगल सोती जीतपुर आदि गांवों के किसान दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिया अपने घरों से निकल पड़े। दिल्ली जाने से पूर्व किसानों ने नांगल के मुख्य बाजार में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
जिसके बाद किसानों ने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के दबाब में केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि कानून जबरन किसानों के ऊपर लादने पर आमादा है। जिसे वापिस कराने के लिए देश का लाखों किसान दिल्ली बार्डर पर पिछले दो माह से धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार किसानों की सुनने को राजी नही है।
जिसके चलते आने वाली 26 जनवरी पर देश का किसान लाखों ट्रैक्टर के साथ दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। जिसमे देश के हर राज्य से किसान अपने वाहनों से दिल्ली पहुंच रहे है। इस दौरान किसान नेता कामरेड विजय चौधरी नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार उर्फ़ गुड्डु, राकेश सिंह, मनोज कुमार, आफाक अफमद आदि किसान मौजूद थे।

