Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

क्षेत्रीय मंत्री का सुरेंद्र उर्फ राजू अरोड़ा ने किया जोरदार स्वागत

  • आगामी पंचायत क्षेत्र पर हुई चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री का स्योहारा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गईं।

क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर का स्योहारा पहुंचने पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ राजू अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर सिंह कौर ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को चिन्हित करने एवं प्रत्याशियों की स्थिति जानने को लेकर कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाएगी।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार उर्फ राजू अरोड़ा ने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों को पार्टी कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा के साथ चुनाव लगाएं ताकि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर प्रत्याशियों के सर्वे करें और अपने बूथों के अनुसार रूप रेखा बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करें ताकि चुनाव से पूर्व सभी प्रत्याशियों की स्थिति जान ली जाए और उस हिसाब से ही प्रत्याशियों को सिंबल दिया जाए।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सलीम टाईगर ने कहा कि हम सब लोगों को एकजुट होकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना है ताकि पार्टी के हाथों को मजबूत किया जा सके। इस मौके नैपाल सिंह, संदीप शर्मा, महेंद्र सैनी, विपिन शर्मा, मोहम्मद अकरम अली, हाजी इंतजार हुसैन, आमिर उमर, डा ज़ाकिर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img