- अनुपस्थित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगने दिए निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी ने ट्रांजिट हॉस्टल में संचालित हो रहे करीब आधा दर्जन सरकारी आफिसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बनत स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में संचालित हो रहे श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन, जिला कार्यक्रम, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समय से कार्यालय में उपस्थित होने की हकीकत को जाना।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें कार्यालयों में लगभग सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। हालांकि एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उस कर्मचारी का स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने कार्यालयों में मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को कोरोना महामारी के चलते नियमित मास्क लगाने व कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए।

